श्रावण मास में होने वाले विशेष कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर की चर्चा

नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी श्रावण मास में होने वाले विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। नगर के मौहल्ला मकबरा निवासी महाकाल भक्त मंडल के संस्थापक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी श्रावण मास में ब्रह्ममुहूर्त में प्रत्येक दिन होने वाले रुद्राभिषेक व श्रावण मास की शिवरात्रि पर होने वाली भजन संध्या एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। तथा आम सहमति से कई निर्णय लिए गए।

कार्यक्रमों को भव्यता से पूर्ण करने के लिए संगठन के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के सदस्यों ने तय पाया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रमों की विभिन्न गतिविधियों पर भी गहन चर्चा हुई, जिससे इसकी उत्कृष्टता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में पंडित चेतन शर्मा, पंडित उदित शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, देवेंद्र प्रजापति, रोहित अग्रवाल, आयुष्मान चंद्रा, सागर कुमार, अमित चौहान, अर्पित मेहरा, रजत महिंद्रा, विपिन कश्यप, प्रदीप कुमार, आकाश भटनागर, तरुण प्रजापति, ऋषभ कुमार, पुलकित बिश्नोई, तुषार अग्रवाल, हनी, सौरभ कश्यप, मुकुल कौशिक आदि रहे।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!