सलाम नमस्ते में न्यूट्री-जल कैंपेन पर चर्चा

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में न्यूट्र-जल कैंपेन पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित कार्यक्रम के दौरान पुष्टाहार विभाग गौतमबुद्धनगर की डीपीओ पूनम तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान गर्मियों में स्वच्छ जल सेवन के जीवन पर प्रभाव विषय पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि न्यूट्री-जल कैंपेन एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य जल और पोषण के महत्व को बढ़ावा देना है। यह कैंपेन जागरूकता फैलाने, सही पोषण और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। हमारा उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण और पिछड़े समुदायों के बीच जल और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। साथ ही समुदाय में साफ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जिससे जलजनित बीमारियों को रोका जा सके। साथ ही इसके लिए पानी को साफ करने की तकनीकों और साधनों का प्रचार-प्रसार भी कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है।

वहीं डीपीओ पूनम तिवारी ने कहा कि न्यूट्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत एनटीपीसी दादरी के संयुक्त तत्वाधान में न्यूट्री जल की शुरुआत की गई है। सलाम नमस्ते की सहयोग से हम आम लोगों की बीच इस अभियान को पहुंचा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर हम जल और पोषण के महत्व को बताएं साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी, स्कूलों में बच्चों को जल और पोषण के महत्व, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य की आदतों को बढ़ावा एवं संतुलित आहार की जानकारी लोगों को मुहैया कराना है।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!