खिलाड़ियों के लिए व्हीलचेयर बास्केटबॉल शिविर का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में व्हील चेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा भारत में आगामी अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की टीम चयन के लिए नॉर्थ जोन एनसीआर रीजन के खिलाड़ियों के लिए व्हीलचेयर बास्केटबॉल शिविर का आयोजन किया गया।

कैंप का समापन मुख्य अतिथि स्पार्क मिंडा ग्रुप के कॉरपोरेट हेड अमित जालान, फेडरेशन के अध्यक्ष वरुण अहलावत, सलाहकार लोकेश चौहान और अमित सिंह, और युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया। कैंप में फेडरेशन के अध्यक्ष वरुण अहलावत और कोच ऋतु चौधरी ने खेल की बारीकियों और तरह तरह के गेम प्लान से खिलाड़ियों को अवगत कराया जिससे आने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। कैंप के दौरान टीम की क्लासीफायर और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ भारती शर्मा व पुष्प झा ने खिलाड़ियों का हेल्थ चेकअप कर उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि अमित जालान ने कहा की आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे पैरा खिलाड़ी एक अलग मुकाम हासिल कर रहे हैं। आने वाले समय में निश्चित ही हमारी बास्केटबॉल की टीम शीर्ष पर कायम होगी।
इस अवसर पर बादल सिंह और स्पोर्ट्स वर्क 360 के सदस्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की