भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक डॉ यदुवीर सिंह रावत ने अजातशत्रु किले मैदान में चल रहे उत्खनन कार्य का किया निरीक्षण।

राजगीर में बनेगा आधुनिकरण टेक्नोलॉजी संग्रहालय : महानिदेशक

संग्रहालय के माध्यम से नालंदा के इतिहास की मिलेगी जानकारी

राम विलास
राजगीर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक डॉ यदुवीर सिंह रावत एवं वर्ल्ड हेरिटेज के डायरेक्टर एम एस चौहान ने राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में चल रहे उत्खनन कार्य का मुआयना किया। पुरातत्वविदों द्वारा उत्खनन स्थलों के अलावे उत्खनन से प्राप्त हुए पूरावशेषो का निरीक्षण व अवलोकन किया गया। अधीक्षण पुरातत्वविद् ( उत्खनन) सुजीत नयन द्वारा महानिदेशक को मगध के ऐतिहासिक महत्व और मगध साम्राट अजातशत्रु किला के उत्खनन और मिल रहे अवशेषों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक डॉ रावत ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सब ठीक ठाक रहा तो अगले साल जून – जुलाई महीने में आधुनिकरण टेक्नोलॉजी से लैस संग्रहालय का निर्माण मगध की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर में किया जाएगा। संग्रहालय निर्माण के लिए स्थल चयन करने का आदेश पटना अंचल के अधिकारियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोग नई टेक्नोलॉजी के रूप में संग्रहालय के माध्यम से पुराने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी ले सकते हैं। नालंदा के डेवलपमेंट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नालंदा यूनिवर्सिटी का निर्माण किया गया। इसके अलावे जो अजातशत्रु किला मैदान में दुर्लभ प्राचीन पुरावशेष उत्खनन में निकल रहे हैं।

इन सभी चीजों को संग्रहालय के माध्यम से आने वाले दिनों में दिखाया जाएगा। महानिदेशक ने कहा कि अभी उत्खनन का कार्य आरंभिक स्टेज में है। इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उत्खनन के दौरान दीवार मिली है। जमीन से नीचे तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि वारिस को देखते हुए जमीन से नीचे तक जाने के लिए ऊपर से शेड देने का निर्देश दिया गया है। ताकि उत्खनन कार्य बाधित नहीं हो सके।

महानिदेशक ने कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी के कुलपति अभय कुमार सिंह से इन सभी चीजों को लेकर बातचीत चल रही है। संग्रहालय को नये टेक्नोलॉजी के रूप में डेवलपमेंट किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इस अवसर सहायक अधीक्षण भानु प्रताप , अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ सुजीत नयन, पुरातात्विक इंजीनियर के अलावे अनेकों पुरातात्विद् शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’