दिनेश बक्शी ने मानवता की भलाई के लिए 91बी बार प्लेटलेट्स दान किए

करनाल, (विसु) । लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर एंव समाजसेवी दिनेश बक्शी ने आज एक बार फिर मानवता की भलाई के लिए प्लेटलेट्स दान किए। उल्लेखनीय हैं कि आज दिनेश बक्शी को एक फोन कॉल अर्पणा अस्पताल में भर्ती बच्चे जिसकी प्लेटलेट्स 5000 रह गई थी उसके पिता का फोन आया । उन्होंने कहां कि हमे अपने बच्चे जिसकी प्लेटलेट्स 4000 रह गई है । उसके लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता है । जिसका प्रोसेस पी आर पी ब्लड सेंटर में डोनेशन करवाएंगे उसे जल्द B+ ग्रुप के प्लेटलेट्स चढाने होंगे। जिस के बाद दिनेश बक्शी ने बिना देर किए पी आर पी ब्लड सेंटर पे जाके अपने प्लेटलेट्स दान किए।

ज्ञात रहे कि दिनेश बक्शी जो कि रक्तदान व पर्यावरण के लिए काफी समय से काम करते है और महामहिम राज्यपाल के साथ-साथ कई नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर सम्मानित हो चुके है। उनके द्वारा अब तक 135 ब्लड व 91 बार प्लेटलेट्स दान किए गए है। दिनेश बक्शी का कहना है कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 3 महीने के अंतराल पे ब्लड डोनेट कर सकता है, जबकि प्लेटलेट्स देने के 72 घंटे बाद दोबारा प्लेटलेट्स दान कर सकता है तथा महीने में 2 से 3 बार प्लेटलेट्स दान कर सकता है इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती।दिनेश बक्शी ने कहा कि इंसान को इंसान के काम आना चाहिए और ब्लड,प्लेटलेट्स ऐसी नायाब चीज प्रभु ने इंसान के शरीर में बनाई है जो आज तक किसी फैक्टरी या लैब में नहीं बन पाई।ये एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। कैंसर जैसी बीमारी के लिए प्लेटलेट्स रोगी के लिए जीवन का काम करती है।

युवा नशे की सुई की जगह रक्तदान करने के लिए सुई लगवाए अपने साथ किसी ओर का जीवन बचाए। नशा खुद के साथ परिवार का भी नाश करता है। दिनेश बक्शी ने युवाओं से आहवान किया कि वोटर कार्ड के साथ साथ रक्तदान का भी कार्ड बनवाए वोटर कार्ड देशहित के लिए और रक्तदान समाज हित में करे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है