5 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा गायत्री महायज्ञ का समापन : विकास हांडा

करनाल, (विसु)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला करनाल द्वारा गायत्री चेतना केंद्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री चेतना केंद्र एवं मंदिर वसंत विहार गली नंबर एक करनाल में किया जा रहा है।
इस बारे विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र के सेवादार विकास हांडा ने बताया कि वीरवार एक मई को हुए सामूहिक जाप से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति के साथ सोमवार 5 मई को सुबह 8 बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गायत्री का मतलब प्राण होता है और प्राण को ही गायत्री कहते हैं. प्राण को ही ब्रह्मविद्या भी कहा जाता है. जीवन में गायत्री को पहले समझें फिर उसे अभ्यस्त करें इससे जीवन सफल और सुंदर होगा परिवार समाज व संसार भी अच्छा हो जायेगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बताया कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हमारे आसपास क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना के लिए करवाया जा रहा है। उन्होंने 24 कुंडीय महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगों को यज्ञ में सम्मिलित होने का आग्रह किया ।
इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्य विकास हांडा के अतिरिक्त गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य संदीप गौतम,मोहिंदर सिंह धवन,जय भगवान उत्तम,लखन लाल,सतीश गौतम, बलबीर सिंह, राम कुमार मौदगिल, श्रीमती अनुराधा,श्री मती सुनीता बख्शी एवं श्रीमती राज सोनी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!