नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य : धुम्मन सिंह किरमच

इंद्री के चौगामा में यमुना मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

करनाल (विसु) । हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नदियों, नहरों और पानी के स्रोतों के प्रति पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। वे शनिवार को इंद्री के गाँव चौगामा स्थित हंसुमाजरा घाट पर यमुना माँ के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर इन कार्यों की समीक्षा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रदेश में पानी की कोई कमी न हो। यमुना नदी का जल पवित्र है तथा सभी नदियां माता के समान होती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने धनौरा में एक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की बात कही, जिससे साफ पानी यमुना में डाला जा सकेगा। उन्होंने विधिवत रूप से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की तथा ग्रामीणों ने उन्हें यमुना का पवित्र जल भेंट किया। इस मौके पर ग्रामीण वासी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप