‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर नीता अंबानी संग जमकर झूमे ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा 

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं जो जहां भी जाते हैं वहां सारी लाइमलाइट लूट लेते हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रहे एक्टर बीती रात मुंबई में नीता मुकेश अंबानी क्लचरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के जश्न में शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर नीता अंबानी संग अपने गाने पर जमकर झूमते नजर आए. इवेंट की इनसाइड वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

रणवीर सिंह ने NMACC इवेंट में नीता अंबानी संग किया डांस

 

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह की ही एक फिल्म का गाना गल्लां गूड़ियां बजता सुनाई देता है. जिसके बाद एक्टर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। इस गाने पर रणवीर जमकर झूमते दिखते हैं. वहीं उनके साथ में नीता अंबानी भी डांस करती दिखती हैं. इस दौरान मुकेश अंबानी वहीं बैठे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। अपने धुरंधर के इस डांस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

NMACC में रणवीर सिंह ने डांस से लूटी लाइमलाइट

 

एक और वीडियो में रणवीर सिंह सिंगर शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, शंकर ने रणवीर का हाथ ऐसे उठाया जैसे बॉक्स ऑफिस पर उनकी जीत का ऐलान कर रहे हों, वहीं ऑडियंस में बैठे लोगों ने भी अपने हमज़ा/जसकीरत के लिए ज़ोर-ज़ोर से चीयर किया।

 

फैंस कर रहे रणवीर सिंह की तारीफ

 

उधर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ एक बात जो मैंने सीखी है, वो ये है कि हमेशा ये पक्का करो कि कमबैक झटके से ज़्यादा बड़ा हो. कुछ महीने पहले रणवीर को हर उस चीज़ के लिए ट्रोल किया जाता था जो वो करते थे, वो उन्हें सांस लेने के लिए भी ट्रोल कर सकते थे. लेकिन भगवान की कृपा और उनकी मेहनत से, वही लोग जो कभी उन्हें एनर्जेटिक और अलग होने के लिए ट्रोल करते थे, वही अब उनकी तारीफ़ कर रहे हैं. समय कितनी तेज़ी से बदलता है, मुझे खुशी है कि उन्होंने लोगों को खुश करने के बजाय खुद जैसा बनना चुना और अब भी चुन रहे हैं. क्योंकि राय बहुत तेज़ी से बदलती है. रणवीर, मुझे तुम पर बहुत खुशी और गर्व है. तुम्हें और तुम्हारे परिवार को ढेर सारा प्यार और सफलता मिले.” एक अन्य ने लिखा, “ जिस आदमी का अपनी कला के लिए प्यार दिखाने पर मज़ाक उड़ाया गया था, अब उसी एनर्जी के लिए उसे इतना ऊंचा दर्जा दिया जा रहा है! लव यू रणवीर!
 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। 19 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होने के बाद से ये फिल्म हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के 15 दिनों में इस फिल्म ने 959.37 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्ड़वाइड इसकी कमाई 15 23.58 करोड़ हो चुकी है।

बता दे कि धुरंधर 2 दिसंबर 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल है और इस फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. इस सीक्वल में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार भी, साथ ही यामी गौतम का कैमियो भी है. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर रहमान डकैत का अहम रोल निभाया था।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    ‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

    Continue reading
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

     इमरान हाशमी को कई सालों से एक अदद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’