राजमाता अहिलाबाई के सिद्धांतो से आज भी धनगर समाज इतिहास लिखेगा : राहुल भारती

शाहपुर (मु. नगर )कल्पना इंटर कॉलेज प्रांगन में राजमाता अहिलाबाई की 300वी जयंती शिक्षा समर्पित बड़ी धूमधाम से सभी समाज के हजारों छात्र छात्रों को सम्मानित कर मनाई गई, जिसकी पहल सपा नेता सतेंद्र पाल ने करीब दो महीने से बुढ़ाना विधान सभा के प्रत्येक गांव में धनगर समाज के साथ साथ दलित, मुस्लिम, जाट, गुर्जर, जोगी,कश्यप, नाई आदि समाज में जाकर की, समाजवादी पार्टी से मुख्यअतिथि डा. राहुल भारती (राष्ट्रीय अध्यक्ष एस सी एस टी सपा )हाजी फज़लूर रहमान (पूर्व सांसद ) चंद्रपाल सिंह (चेयरमैन कृपुरी ठाकुर शोध संस्थान ) जिया चौधरी (जिलाध्यक्ष सपा मु. नगर ) एवं अतिथि राकेश शर्मा (राष्ट्रीय सचिव सपा ) इलमसिंह गुर्जर (प्रदेश सचिव सपा )श्याम लाल बच्ची सैनी (पूर्व जिलाध्यक्ष ) रविन्द्र प्रधान जोगी (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सपा उ.प.) अकरम खान (अध्यक्ष बुढ़ाना विधान सभा ) रहें,

 

750 छात्र छात्राए,

सहारनपुर से वंस जोगी, 10th कक्षा में छात्रों में प्रथम,अक्षिता जोगी 10th कक्षा में प्रथम,बालिकाओं में,एवं मुज़फ्फर नगर से दिशा प्रजापति 10th कक्षा प्रथम एवं समस्त समाज से 750 छात्र छात्राए पुण्य श्लोक राजमाता अहिलाबाई की 300वी जयंती पर सम्मान समारोह किया गया, एवं निष्पक्ष कलम की आवाज़ से हक ओर इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार बंधु, होनहार खिलाडी, समाजसेवी, मातृशक्ति, आदि को सपा नेता सतेंद्र पाल के अथक प्रयास से मुख्य अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया! धनगर समाज की हितो ओर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिया चौधरी जिलाध्यक्ष ने पुरजोर से समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार आने पर पुरी कराने का वादा किया ओर कहा की धनगर समाज को समाजवादी पार्टी जिला कमेटी की ओर से विधान सभा में भी टिकट दिलाकर विधायक बनाने का कार्य करेगी, समाजसेवी चंद्रपाल सिंह ने कहा की लोकमाता अहिलाबाई के वंसज में पैदा होकर सतेंद्र पाल ने आज सिद्ध कर दिया की लोकमाता अहिलाबाई की तरह ही आज बुढ़ाना विधान सभा की धरती शाहपुर में सभी समाज के होनहार बच्चो को एक प्लेट फार्म पर सम्मानित करने का जो कार्य आज किया है, ऐसे समाजसेवी पर पिछड़ा अतिपिछड़ा समाज को गर्व करने की जरूरत है की अब हर समाज के दुःख दर्द की लड़ाई लड़ने की ताकत सतेंद्र पाल को हम सब समाज को देनी होंगी, पूर्व सांसद हाजी फज़लूर रहमान ने धनगर समाज को आश्वाषित किया की आपके समाज का राजनैतिक सुधार समाजवादी सरकार में होने जा रहा है क्यूंकि आज आपके समाज को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पी.डी.ए की भूमिका में अहम मान लिया है, बीजेपी की सरकार में पिछड़ा समाज पिछड़ता जा रहा है,पी. डी.ए की ताकत से आज प्रदेश के साथ साथ पूरे देश से बीजेपी की नीव हिल चुकी है जो पाल, कुम्हार, कश्यप, सैनी, जोगी, धनगर,तेली,नाई आदि जातियों का झूठे वादे कर कर के समर्थन लेकर डबल इंजन की सरकार बनाई है, इन्ही जातियों को बीजेपी सरकार में पीड़ित किया गया, सपा के sc /st के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.राहुल भारती ने कहा की राजमाता अहिलाबाई के वंसजो ने आज जंगह जंगह भव्य विशाल कार्यक्रम कर एक जुटता दिखाई है, मानो देश में आज भी राजमाता अहिलाबाई हर पिछड़े समाज में विराजमान हो गई है, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक इस धनगर समाज की हर दुःख दर्द की बात रखी जायेगी,अहिलाबाई के वंसज धनगर समाज द्वारा राजमाता अहिलाबाई के सिद्धांतो पर चलकर आज भी इतिहास लिखने का कार्य धनगर समाज कर रहा है,इस सम्मान समारोह में हजारों की भीड़ ने आज दिखाया है की सतेंद्र पाल की समाजसेवा से राजमाता अहिलाबाई की 300वी जयंती पर बुढ़ाना विधान सभा में इतिहास लिखने का कार्य धनगर (पाल )समाज करेगा, जिसका साथ दलित, अल्पसंख़्यक 2027 में सपा की सरकार बनाने में देगा!समारोह में संचालन एड. रवि धनगर, पुष्पेंद्र बालियान,एवं अध्यक्षता नकली सिंह धनगर ने की,अनेश निर्वाल, गोल्डी अहलावत,सचिन जाटव,साहिब अंसारी, जावेद जोगी, रामपाल धनगर, मा.बह्रमपाल जोगी, जावेद जोगी, विक्की देशवाल,जितेन्द्र कश्यप, मासूम अली,जियाउल चौधरी सलीम कुरैशी,अमन प्रधान त्यागी,सहित धनगर समाज के हजारों दूर दराज गांव देहात से ट्रेक्टर, एवं बसों की भीड़ द्वारा नेतागण, समाजसेवी मातृशक्ति बच्चे, बुजुर्ग,उपस्थित रहें, सपा नेता सतेंद्र पाल ने गदा एवं शाल उढाकर डा. राहुल भारती को सम्मानित किया ओर कहा की धनगर समाज के हितो की रक्षा करने के लिए ये सम्मान समस्त धनगर समाज की ओर से है!!

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़