आठ महीने बाद भी नगर परिषद में नहीं हुआ विकास कार्यारंभ, वार्ड पार्षदों में निराशा

राजगीर। नगर परिषद, राजगीर की नई सरकार बनने के करीब आठ महीने से अधिक हो गये हैं, बावजूद विकास की नींव नहीं रखी जा रही है। विकास के रफ्तार पकड़ने की बात तो दूर की रही। नई सरकार गठन बाद विकास के काम शुरू नहीं होने के कारण नगर परिषद के वार्डों की समस्याएं जस की तस है। कहीं कहीं तो पहले से भी बदतर है। नई सरकार के गठन बाद लोगों की उम्मीद बढ़ी थी। तरह तरह के विकास के सपने नागरिक और वार्ड पार्षद बुने थे। लेकिन नगर परिषद के शासन और प्रशासन में तालमेल नहीं होने के कारण कहीं भी विकास के कोई काम नहीं हो रहे हैं। नतीजा है कि नगर के किसी भी वार्ड में विकास का एक भी काम अबतक शुरू नहीं किया गया है। न तो कहीं विभागीय और न कहीं निविदा द्वारा कार्यारंभ किया गया है। फलस्वरूप वार्डों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री दिव्या शक्ति द्वारा विभागीय कार्यों पर रोक लगा दी गयी है। विकास कार्य निविदा द्वारा कराया जाना है। लेकिन निविदा की प्रक्रिया भी अबतक आरंभ नहीं की गयी है। नगर परिषद क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का पानी लगभग सभी वार्डों में सड़कों पर अनायास ही बहता रहता है। नगर में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई गयी है, परंतु नली सफाई मुकम्मल नहीं हो रहा है। मुख्य सड़कों और गलियों को छोड़कर टोले – मोहल्ले के अंदर की गलियों में न तो नियमित झाड़ू पड़ता है और न ही नाली की व्यापक सफाई होती है।

 

नहीं हुआ सड़क और नाली निर्माण काम शुरू

 

नगर की अधिकांश सड़कें और गलियां जर्जर है। न तो उसकी मरम्मत की जा रही है और न ही सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सबसे बुरा हाल निचली बाजार की सड़क की है। इसके अलावे नौलखा मंदिर रोड, उपाध्याय टोला और तुलसी गली में नाला नहीं रहने के कारण घरों का पानी सड़कों पर बहता है। अनेकों जगह सड़कें टूटी हैं। नालियां जहां तहां टूटी हैं। निचली बाजार, नौलखा मंदिर रोड, मालीटोला, दांगी टोला, गांधी टोला, उपाध्याय टोला, बीचली कुआं एवं अन्य सड़कों की हालत बहुत खराब है। परंतु सरकार गठन के करीब आठ महीने बाद भी किसी भी वार्ड में काम शुरू नहीं किया गया है। जल जमाव की समस्याएं लगभग हर वार्ड में बना हुआ है। जिससे डेंगू भी पांव पसारने लगा है। नगर परिषद में पहले केवल 19 वार्ड हुआ करता था। विस्तार हुआ तो 32 वार्ड बन गया है। नगर परिषद में पहली बार जुड़े गांवों के वार्डों में विकास की काफी उम्मीद लगा रखी थी। परंतु अबतक विकास के काम आरंभ नहीं होने से उनके उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। नगर परिषद और वार्ड पार्षदों के प्रति नागरिकों की नाराजगी का भाव देखा जा रहा है। नागरिक वार्ड पार्षदों से नाली गली का निर्माण और विकास की गुहार लगा रहे हैं। नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में प्रत्येक वार्ड में दो-दो योजनाओं का चयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। योजनाओं के चयन बाद भी कार्यारंभ नहीं हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विभागीय कार्य कराने पर रोक लगाने के बाद टेंडर से भी काम नहीं कराने पर नगर में असंतोष बढ़ रहा है। करोड़ों की लागत से नगर में सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण कराया गया है। लेकिन आधे से अधिक घरों को सीवरेज कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया है। इस सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण के करीब नौ साल बाद उद्घाटन तक नहीं कराया गया है। जरुरत है सीवरेज व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और नगर परिषद के सभी घरों को सीवरेज से जोड़ने की। नगर परिषद की कोई भी पारंपरिक जलस्रोत पइन ऐसा नहीं है, जो अतिक्रमण का शिकार नहीं है। अतिक्रमण के कारण उन पारंपरिक जलस्रोतों के अस्तित्व खतरे में है। लचर ट्रैफिक व्यवस्था रहने के कारण शहर में आये दिन जाम का झाम लगा रहता है। बिना चहारदीवारी के बस स्टैंड की जमीन का भी आपाधापी से अतिक्रमण किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन के अनदेखी के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।

 

मुख्य पार्षद बोलीं

 

नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची दी गयी है। सभी वार्डों में दो-दो योजनाओं पर बोर्ड की बैठक में मुहर लगाई गई है। उन योजनाओं का डीपीआर तैयार कर निविदा की प्रक्रिया के माध्यम से योजनाओं का निर्माण पारदर्शी तरीके से कराया जायेगा।

जीरो देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, राजगीर

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’