विकसित भारत नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की गारंटी : शाम्भवी चौधरी

क्षेत्रवासियों से मांगा ऑनलाइन सुझाव‚ पोर्टल हुआ लान्च 

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। लोकसभा संसदीय निर्वाचन सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने रविवार को कल्याणपुर विधानसभा के सैदपुर गाँव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या मे एनडीए कार्यक्रता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

एनडीए प्रत्याशी का जगह-जगह ग्रामवासियों ने मिथिला पाग व फूलों के माला के साथ भव्य स्वागत किया। चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने कहा कि देश आज तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। दस सालों मे एनडीए सरकार मे हुए विकास कार्यों के आधार पर हम जनता से वोट मांग रहे है।

समस्तीपुर की जनता ने ये संकल्प लिया हैं कि इस चुनाव में एक-एक वोट हेलिकॉप्टर की निशान पर पड़ेगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। जनसंपर्क के दौरान जनता मे काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है।

पिछले 10 साल मे एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए। चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना हो। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने मे मदद करेगा।

चुनाव जीतने के बाद अगले पांच साल समस्तीपुर के विकास लिए समर्पित होंगे। आप लोग हमेशा मुझे अपने सुख और दुख में साथ पाएंगे। हर बार यहां के लोगों ने बेटे को मौका दिया है इस बार बेटी को मौका दिया जाए बेटियां कभी किसी को धोखा नही देती है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला