शहीदों के अधूरे सपने को साकार करने का लिया संकल्प

देश में रोजगार के अवसर खत्म : अमित

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। भाकपा-माले का 55वाँ स्थापना दिवस पूसा प्रखंड के कुबौलीराम में नया टोला में सुनिता देवी व डीह पर पारो देवी, दक्षिणी हरपुर में पंचायत सचिव भाग्यनारायण राय की अध्यक्षता में मनाया गया। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। झंडोत्तोलन के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी व शहीदों के अधूरे सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पचास सालों में भाकपा-माले का क्रांतिकारी संकल्प और भी दृढ़ हुआ है। संघर्षों और पहलकदमियों का दायरा पार्टी और जन-संगठनों के नेतृत्व में बढ़ा है। आजादी व लोकतंत्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संघर्ष तेज हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं, सांप्रदायिक हमले बढ़ रहे हैं। काॅरपोरेट लूट और जन-कल्याण की योजनाओं एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर व्यवस्थित हमले तेज हो गये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जनता की क्रांतिकारी पार्टी होने के नाते हमें अपनी पूरी ताकत लगाकर इस काॅरपोरेट-सांप्रदायिक हमले का मुकाबला करना होगा।

मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह समेत मो. इश्ताक, अजय कुमार, शोभा देवी, बिंदु देवी, शीला देवी, अनिता देवी, सुजाता कुमारी,विभा देवी, सिंधु देवी,जयकला देवी,कैलाश राम,मौली देवी,गीता देवी,पूनम देवी,अलका देवी, सेवक पासवान, सीता देवी, रेश्मा देवी, सुशीला देवी, ज्योति देवी,अनिता देवी, सुदामा देवी आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा