समस्तीपुर मे उद्योग लगाने व युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए संकल्पित : शाम्भवी चौधरी

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने रोसड़ा विधानसभा के सिंघिया प्रखण्ड मे चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर रोसरा। समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी सोमवार को सिंघिया प्रखण्ड के शिवईया गाँव से जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान माहे‚ हरिपुर‚ फुलहारा‚ वेला‚ मिल्की‚ हरदिया‚ क्योटहर आदि गाँवों मे लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव मे हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों व स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने कहा कि बेगूसराय और मुजफ्फरपुर की तरह समस्तीपुर का भी विकास होगा। आप सभी के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद उद्योग-धंधे लगाए जाएंगे जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोज़गार मिल सके।

समस्तीपुर के लोगों में प्रतिभाओं की कमी नही है हर क्षेत्र में लोग अच्छा कर रहे जो भी युवा छोटे उद्योग लगाना चाहते है उनके लिए न्यूनतम ब्याज दर पर लोन की व्यवस्था की जाएगी। समस्तीपुर कृषि आधारित क्षेत्र है इसलिए यहां पशुपालन क्षेत्र को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रखण्ड स्तर पर डेयरी उद्योग लगाया जाएगा। इसके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं है उसको धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान जनता का मिल रहा आपार जन समर्थन इस बात का प्रमाण है कि इस बार फिर से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को जनता समस्तीपुर से संसद भेजने को तैयार है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शाम्भवी के युवा सोच और विकसित समस्तीपुर के संकल्प मे विश्वास करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा मे जुड़कर अपना समर्थन व आशीर्वाद दे रहे है।

जनसंपर्क के दौरान सिंघिया जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण शेखर कुंवर‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह पप्पू‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील कुमार झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?