उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिलावासियों को दी नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं

करनाल (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने नव वर्ष 2025 की जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि नव वर्ष सभी नागरिकों के लिए उमंग और खुशियों से भरा हो। नया साल सब लोगों के लिए उमंग और आशा से भरा होने के साथ-साथ न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो। करनाल जिला तरक्की के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहें, इस कार्य में जनता का सहयोग जरूरी है।
उपायुक्त ने कहा कि करनाल जिला विकास के मामले में अग्रणी जिलों में शुमार है। हरियाणा सरकार की ओर से पिछले दस वर्षो में नए-नए प्रोजेक्ट मिलें है जिसकी बदौलत करनाल प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सजग है। इसलिए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में डिजिटल क्रांति के नए युग का सूत्रपात हुआ है। घर बैठे लोगों को ऑनलाईन सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां की सभी धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हर मामले में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया हैं। इसके लिए करनाल जिला प्रशासन सभी नागरिकों का आभारी है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?