विधायक योगेन्द्र राणा ने किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा के तहत किए चैक वितरित*

करनाल (विसु)। असंध मार्किट कमेटी के कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एंव खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2013” के तहत आज असंध विधायक योगेन्द्र राणा द्वारा सोनिया पत्नी स्व. अनिल कुमार निवासी गांव जयसिंहपुरा को 5 लाख तथा भूपेंद्र गांव जलमाना को 37,500 की विशेष वित्तीय सहायता के चैक दिए गये!
इस मौके पर जानकारी देते हुए असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार यह चेक उन किसानों और मजदूरों के आश्रितो को दिए गए जिनके खेती का कार्य करते समय दुर्घटना होने पर अंग भंग हुए तथा मृत्यु हुई थी।
उन्होंने कहा सरकार की इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जो कृषि, मशीनरी, औजार, टूल्ज, उपकरण, यंत्र व कुंआ खोदने, टयूबवैल लगाने जैसे काम करते समय, जहरीली गैस, क्रेन, क्रेशर, कोल्हू, चारा काटने की मशीन, थ्रेशर पर कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या कोई शरीर का अंग भंग हो जाता है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा किसी कृषि उपकरण को चलाते समय बिजली करंट के कारण और गाड़ी से कोई कृषि उपज ले जाते समय किसी पशु ठेला ट्रक या किसी अन्य वाहन के साथ दुर्घटना के कारण तथा कृषि संबंधी कार्यों के दौरान कोई कीटनाशक दवाई, पेस्टीसाईड, खरपतवार नाशक दवाई के प्रयोग से बिजली करंट या अग्नि संकट के समय किसान या मजदूर की मृत्यु। मार्केट यार्ड में कृषि उत्पादन उतारते शिफ्ट या तोलते समय दुर्घटना के कारण तथा कृषि कार्यों के दौरान सांप या अन्य जहरीले जीव के काटने के कारण मौत होने पर सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है ओर इस योजना का लाभ लेने के लिए दुर्घटना होने के दो मास के अंदर आवेदन पत्र भरकर संबंधित मार्केट कमेटी कार्यालय में देना जरूरी होता है।
इस दौरान असंध मंडल अध्यक्ष राम अवतार, मंडी सुपरवाईजर धर्मबीर, मोहन लाल, मार्किट कमेटी सैक्ट्री कृष्ण धनखड मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस