पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव ने साइबर सुरक्षा के संबंध में लोगों को किया जागरूक

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त साइबर गौतमबुद्धनगर प्रीति यादव द्वारा Delhi Metropolitan Education में जाकर वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं व स्टाफ के लोगों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त साइबर प्रीति यादव द्वारा साइबर सेल प्रभारी गौतमबुद्धनगर के साथ Delhi Metropolitan Education में जाकर वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं व स्टाफ के लोगों को साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में व साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में गोष्ठी कर जागरूक किया गया। उनके द्वारा समझाया गया कि किस प्रकार जागरूक होने व सावधानियां बरतने से साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। उनके द्वारा सभी बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारियों प्रदान की गई।

किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और वीडियों कॉल द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर किये जा रहे कॉल पर यकीन करने से पूर्व उक्त मो0न0 और बताये गये नाम व पद को गुगल सर्च के द्वारा अथवा सम्बन्धित विभाग की वेवसाइट पर उपलब्ध अधिकारियों का और उनकी तैनाती स्थल की जाँच पडताल के बाद ही बतायी जा रही किसी बात का यकीन करें।

यदि आपको बताया जाता है कि एक पार्सल मिला है जिसमें आपका आधार कार्ड या मोबाइल नंबर मिला है उक्त कॉल पर यकीन ना करें वह साइबर क्रिमिनल का कॉल हो सकता है । अगर किसी विधिक कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जा रही हो तो घबराये नही तत्काल इस बात की सूचना सम्बन्धित /निकटवर्ती थाने में अवश्य दें। अगर आपके आधार की आई0डी0 आपके नाम से कोई बैंक खाता खोले जाने की बात कही जा रही हो तो उसे तत्काल ब्लॉक कराने के लिये सम्बन्धित नजदीकी बैंक जाकर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर उक्त बैंक खाते को बन्द कराने की कार्यवाही को अमल में लाया जाये।

यदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर आपके खिलाफ NBW अथवा वारण्ट जारी होने की बात कही जा रही हो तो तुरन्त नजदीकी पुलिस थाने में जाकर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र करें और पुलिस को अवगत करायें क्योंकि NBW अथवा वारंट सक्षम न्यायालय द्वारा किसी विवेचना में जारी किया जाता है और पुलिस द्वारा उक्त को वाट्सअप पर तामील (सूचित) नही किया जाता है। यदि What’s app call और video call द्वारा आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बन्धित धनराशि आने की बात कही जाये तो उक्त कॉल पर यकीन न करें क्योकि कोई भी सरकारी संस्था मनी लान्ड्रिग अथवा हवाले के पैसे के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष अवगत नही कराती है।

अगर What’s app call द्वारा आपके बैंक खाते में जमा धनराशि के मनी लॉन्ड्रिग अथवा हवाला का बता कर किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर की बात कर रहा है तो उसकी बात पर यकीन न करें, Cyber Fraudsters हो सकते है। किसी भी सरकारी संस्था द्वारा What’s app call या video call द्वारा वर्दी धारण करे किसी आमजन को डराया अथवा धमकाया नहीं जाता।

अगर What’s app call अथवा video call द्वारा आपके खाते की जॉच के उपरान्त कोई पुलिस Clearance certificate की बीत की जाती है तो यह निश्चित तोर पर Cyber Fraudsters आप को गुमराह कर आप के खाते में मौजूद बैंक धनराशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते है। कभी भी Skype Call/ What’s app call पर कोई लिंक भेच कर कोई app Install करने की बात कही जा रही है तो ऐसे भेजे गये लिंक पर click ना करें एवं किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई भी app Install ना करें।

किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यदि आपको What’s app call या video call कर आपको डराया या धमकाया जाता है तो आप इसके सम्बन्ध में तुरंत सूचना प्रदान करे।यदि कोई व्यक्ति आपको निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर, लोन अथवा बीमा के नाम पर फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजता है तो लिंक न खोले। महंगे सामान को सस्ते में देने का वादा करके आपसे ओटीपी या निजी जानकारी साझा करने को बोलता है तो ओटीपी/निजी जानकारी साझा न करे। यदि कोई व्यक्ति अपने किसी भी माध्यम से ठगी करने का प्रयास करे तो तुरंत उसकी शिकायत दर्ज कराये। साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने हेतु ऑनलाइन साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर सूचना दे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!