उत्तरकाशी में मस्जिद को ढहाने लेकर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई तीखी झड़प, लाठीचार्ज में 7 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल

द न्यूज 15 ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड में मस्जिदों का मामला जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को उत्तरकाशी में मस्जिद गिराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन की ओर से जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें 7 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए हैं। हिंदू संगठन ने मस्जिद गिराने की मांग करते हुए कहा,मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है, जिसके कारण हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
उत्तरकाशी के बाराहाट इलाके में बनी मस्जिद को ढहाने के लिए हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के कारण बाजार भी बंद रहे जिला प्रशासन की ओर से साफ किया गया कि मस्जिद पुरानी है जो मुस्लिम समुदाय के लोगों की जमीन पर बनी है। प्रदर्शनकारियों को मस्जिद की ओर बढ़ता देख जिला प्रशासन ने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग की जिसके बाद प्रदर्शनकारी हाइवे पर ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई।
भीड़ को काबू में करने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प हो गई आरोप है कि,बैरिकेड्स तोड़ने पर आमादा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें 7-8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए 3 अलग-अलग जगहों पर बैरियर लगाए थे, जिसको तोड़कर भीड़ ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

4 नवंबर को संगठन ने बुलाई महापंचायत

प्रदर्शनकारियों के एक समुदाय ने 4 नवंबर को इस मामले में महापंचायत बुलाई है। हालांकि दीपावली के त्योहार को लेकर प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह का आंदोलन करने से इनकार किया है। संगठन का कहना है कि 4 नवंबर को आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
  • Related Posts

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading
    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    विशेष पैकेज देने की मांग डॉ सुनीलम को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए