यूपी सीएम योगी को गाली देने वाले के खिलाफ एफआईआर की मांग, मामला गंभीर

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा में तथाकथित किसान नेता ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। ठाकुर भानू प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा हैं। ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग नोएडा में हुई एक प्रेस-कांफ्रेंस में की गई।

 

आपको बता दें कि सेक्टर-29 में नोएडा मीडिया क्लब स्थापित है। शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस-कांफ्रेंस आयोजित की गयी है। नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रेंस में ठाकुर भानू प्रताप सिंह के संगठन भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए पत्र दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नाराज हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर भानु प्रताप ने उन्हें फोन कॉल की और वार्तालाप के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा को गंदी गाली देकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्हें ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा धमकाया गया। देवेंद्र त्यागी के मुताबिक यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री द्वारा भी उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फोन पर गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। गाली दिए जाने की वायरल ऑडियो की भी उन्होंने निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू (भानू) के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, सुभाष, मनोज कुमार त्यागी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता देवेन्द्र कुमार त्यागी तथा चौ0 महेन्द्र सिंह ने एक पत्र भी पत्रकारों को सौंपा। यह पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया है। किसान नेताओं का वह पत्र हम यहां ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप