DELHI WINTER: दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड, 2 डिग्री लुढ़का तापमान, अगले 5 दिनों में पारा शून्य से नीचे जाने के आसार

DELHI WINTER: दिल्ली में रिकॉर्ड तौर ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में इस साल बीते बुधवार को पिछले 80 सालों का रितॉर्ड ब्रेक सीजन बताया गया। ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। लोग अलाव जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे है।  दिल्ली में कल मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, तो आज भी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे के साथ-साथ जबरदस्त ठंड है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गई। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में कल मिनिमम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सफदरजंग इलाके में 3 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली ही नहीं, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी इस वक्त ज़बर्दस्त ठंड है।

राजधानी में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी

बात अगर शीतलहर कि करें तो शीतलहर का सितम भी दिल्ली में वैसा ही बना हुआ है। राजधानी में शीतलहर का असर फिलहाल थमने वाला नहीं है। साथ ही साथ गिरता तापमान भी ठंड के असर को और भी बढ़ा रहा है इसी वजह से दिल्ली में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हैरानी कि बात ये है कि ठंड ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है इससे पहले 2021 में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसी कारण अब मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। दूसरी और देखें तो यातासात पर भी असर देखने को मिल रहा है। कोहरे से दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

 

बर्फबारी नहीं होने पर पर्यटक नाराज़

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। वही भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिसे देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे है। बतां दे हिमाचल में समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से हालात काफी बिगड़ गए हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल स्पीति और मनाली में हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन शिमला और कुफरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बर्फ नहीं गिरने से पर्यटकों के हाथ मायूसी लगी।

Related Posts

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

  • By TN15
  • October 19, 2026
बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई