दिल्ली: मीटर का उपयोग न करने वाले ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा मीटर का उपयोग न करने और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की बढ़ती समस्या अब गंभीर चिंता का विषय बन गई है। इस अनुचित प्रथा के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर चतुर्वेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक औपचारिक पत्र लिखकर त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने पत्र में चतुर्वेदी ने इस समस्या को “गंभीर सार्वजनिक असुविधा” बताते हुए कहा, “लगभग 90% ऑटो चालक मीटर का उपयोग नहीं करते। यात्री मजबूरी में अधिक किराया चुकाने को मजबूर होते हैं, और यदि वे मीटर से चलने की मांग करें, तो उनके साथ दुर्व्यवहार व बदसलूकी की जाती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह स्थिति न केवल दिल्ली की छवि को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि हमारी परिवहन व्यवस्था और कानून के पालन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।”

चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे पर त्वरित हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी ऑटो चालक मीटर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यात्रियों का आर्थिक शोषण बंद हो। यह पत्र उन हजारों दिल्लीवासियों की भावना को दर्शाता है जो लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। अब नजरें सरकार पर हैं—देखना होगा कि वह इस गंभीर जनसमस्या पर कितनी शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करती है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप