दीपक गोदारा की IAS परीक्षा में सफलता पर दिल्ली देहात द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

नई दिल्ली (महेश मिश्रा): भरथल गाँव निवासी युवा दीपक गोदारा की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 92वीं रैंक प्राप्त करने पर दिल्ली देहात के लोगों एवं जाट समाज द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम बमरौली स्थित सुल्तान फार्म हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

दीपक गोदारा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज गौरवांवित हुआ है। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री विजय लोचव ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी, पालम गांव 360 के प्रधान श्री सुरेंद्र सोलंकी, दादादेव प्रबंधन कमेटी (पालम 12 गांव) के नव-निर्वाचित प्रधान श्री ओमवीर सोलंकी, निगम पार्षद श्रीमती सुनीता रामनिवास, दिलबाग सोलंकी, तेजपाल नसीरपुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने दीपक गोदारा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, “दीपक समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और वह प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज का नाम रोशन करेंगे।”
वहीं श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा, “दीपक जैसे युवा देश के कर्णधार हैं। उनकी तपस्या और लगन से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें विश्वास है कि वे पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की दिशा में सकारात्मक योगदान देंगे।” समारोह का समापन शुभकामनाओं और दीपक गोदारा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!