दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ बन बीमा एजेंट से की लूटपाट, पूर्व कर्मचारी समेत 8 लुटेरे दबोचे

दिल्ली में फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली पुलिस ने लक्ष्मी नगर में एक इंश्योरेंस कंपनी के मालिक पर हमला करने, उसे धमकाने और उससे जबरन वसूली करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि इनके प्रास से नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं और इनकी पचान हनी कुमार (31), सनी शर्मा (28), अंकित जैन (32), विक्रम सिंह (35), राहुल गुप्ता (27), राहुल यादव (27), अनिल कांत (33) और जीतपाल (42) के तौर पर हुई है। बता दे कि पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी पुलिस बनकर छापेमारी की और फर्जी बीमा धोखाधड़ी जांच के बहाने शिकायतकर्ता से रुपये और कीमती सामान हड़प लिए। इस लूटपाट का मास्टरमाइंड हनी कुमार पीड़ित का पूर्व कर्मचारी है।

26 जून को हुई थी यह घटना
डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया है कि यह घटना 26 जून को हुई थी और जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ के कर्मचारी बनकर चार लोग लक्ष्मी नगर में इंश्योरेंस पॉलिसी का कारोबार करने वाले सलमान (31) के ऑफिस में घुसे और आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप छीन लिया गया। कथित तौर पर सलमान के साथ मारपीट कर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 70,000 रुपये एक खाते में ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया गया तथा 80,000 रुपये नकद भी लिए गए। इस घटना के संबंध में 28 जून को लक्ष्मी नगर थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने पांच आरोपियों को उसी रात दबोच लिया, जब वे अपराध में इस्तेमाल हुई कार से नोएडा लिंक रोड पर जा रहे थे। इनके तीन और साथियों को दिल्ली में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। दो सप्ताह पहले छोड़ दिया गया था।

नौकरी छोड़ने से दो सप्ताह पहले ही सलमान के पूर्व कर्मचारी हनी कुमार ने रची
बता दे कि पूछताछ में पता चला कि लूट की यह साजिश घटना से दो सप्ताह पहले ही नौकरी छोड़ने वाले सलमान के पूर्व कर्मचारी हनी कुमार ने रची थी। उसने कथित तौर पर सनी शर्मा को अंदरूनी जानकारी दी, जिसने फर्जी छापेमारी की योजना बनाई।पुलिस ने बताया कि सनी शर्मा को गाजियाबाद में दर्ज साइबर फ्रॉड के एक मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अंकित जैन पर भी पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हनी कुमार, सलमान से पर्सनल रंजिश रखता था। उसने ही अपराध की योजना बनाने के लिए अहम जानकारी दी थी।क्या-क्या करते हैं आरोपी टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाला हनी कुमार पीड़ित का पूर्व कर्मचारी है। वहीं सनी शर्मा कैब चलता है। अंकित जैन पहले दो अन्य मामलों में भी शामिल रह चुका है। विक्रम सिंह एक बेकरी में सुपरवाइजर है, जबकि राहुल गुप्ता डेटा एनालिस्ट, राहुल यादव जिम ट्रेनर, अनिल कांत और जीतपाल प्रॉपर्टी डीलर हैं।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस