दिल्ली पुलिस ने ‘मामू गैंग’ का किया पर्दाफाश, फल बेचकर करता था बैंक की रेकी

ऋषी तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय कुख्यात बैंक लुटेरे को गिरफ्तार कर ‘मामू गैंग’ का पर्दाफाश किया है। आरोपी की पहचान कमरुल्ला उर्फ मामू (51 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मामू कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज कई बैंक डकैती के मामलों में वांटेड था। दिल्ली में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फल विक्रेता बनकर महावीर एन्क्लेव, उत्तम नगर इलाके में छिपा हुआ था।

दिन में फल विक्रेता, रात में बैंक लुटेरा

बता दे कि क्राइम ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि मामू नामक शातिर अपराधी दिल्ली में फलों के ठेले के बहाने बैंक क्षेत्रों में रेकी कर रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह ‘मामू गैंग’ नाम के एक संगठित गिरोह का सरगना है, जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई बैंकों में डकैती को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य दिन में आम नागरिकों की तरह बाजारों और बैंकों के आसपास घूमते हैं और रात में वारदात कर लूट का माल लेकर अलग-अलग राज्यों में छिप जाते हैं।

दर्जनों आपराधिक मामले

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कमरुल्ला के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और बैंक डकैती जैसे गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह एक आदतन अपराधी है और पिछले दो दशकों से सक्रिय है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!