दिल्ली पुलिस ने फर्जी सोने की लूट की कहानी का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी राबरी सेल व गोविंदपुरी थाने की टीम ने सात लाख के सोने की लूट की कहानी का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि मामला तब सामने आया जब मंटू मंडल नामक एक निर्माण ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके घर से सोना लूट लिया है और इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी रॉबरी सेल और गोविंदपुरी थाने की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

जाने, क्या है पूरा मामला

बता दे कि दक्षिण पूर्वी जिले की एंटी रॉबरी सेल और गोविंदपुरी थाने की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स से जो जानकारी प्राप्त किया और लूट की कहानी को पूरी तरह से पलट दिया गया। पुलिस को पता चला कि मंटू ने एक महीने पहले लाजपत नगर में एक साइट पर काम करने के दौरान उसके मालिक से एक आलमारी ली थी, जिसमें अनजाने में सोने के गहने रखे थे। मंटू ने 25 जून को इस आलमारी को कबाड़ी को बेच दी। जिसे आलमारी के लाकर में सोने के गहने मिले। कबाड़ी ने गहनों को मंटू को वापस लौटा दिया और आलमारी के असली मालिक को भी इसकी सूचना दे दी।

मालिक ने गहनों की वापसी की मांग की रची डाली नकली लूट की कहानी

वहीं, पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता मंटू मंडल, जो एक निर्माण स्थल का ठेकेदार है, ने लगभग एक महीने पहले लाजपत नगर में एक साइट पर काम करते समय उसके मालिक जितेंद्र से एक अलमारी ली थी। 25 जून को उसने वह आलमारी कबाड़ी को बेच दी। आलमारी के लाकर के अंदर सोने के सामान पाए। कबाड़ विक्रेता ने सोना मंटू मंडल को सौंप दिया, साथ ही उसने जितेंद्र को भी सूचित किया। मंटू मंडल ने अपने दोस्त राजू के साथ मिलकर सोना हड़पने की साजिश रची। राजू ने दो बाइक सवारों को बुलाया जो मंटू के घर पहुंचे और सोना लेकर चले गए। मंटू मंडल ने उस रात कोई फोन नहीं किया। जब वास्तविक मालिक जितेंद्र ने मंटू पर सोना लौटाने का दबाव बनाया तो उसने झूठी पीसीआर काल की। आरोपितों के पास से 60 ग्राम सोना व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की। गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज कर दोनों बाइक सवारों के साथ पुलिस ने शिकायतकर्ता मंटू मंडल और राजू को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • August 19, 2026
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला