दिल्ली के नरेला इलाके में दो अलग-अलग हत्या से सनसनी

दिल्ली के नरेला में दो हत्या की वारदातें आई सामने, आरोपी फरार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में दो अलग-अलग वारदातों में दो युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को हत्या करने के बाद जलाने की भी कोशिश की गई है, वहीं दूसरे युवक की गला रेत कर घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। बता दे ​कि पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों मामले में पुलिस लगातार जांच में जुट गई है। दोनों ही मामलों में आरोपी फरार है।

दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार को दो अलग-अलग हत्या

बता दे कि उत्तरी बिहार जिला के नरेला इलाके में रविवार को दो अलग-अलग वारदातों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी में बताया है कि एक युवक का शव भारत माता स्कूल के पास जंगलों में देखा गया जो की अधजली हालत में था, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि यहां युवक अचेत पड़ा है उससे कुछ ही दूरी पर इसकी बुलेट बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

पहला मामला : 20 वर्षीय युवक की हत्या कर जलाने की कोशिश

बता दे ​कि जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि युवक की पहचान 20 वर्षीय कपिल दहिया के रूप में हुई है जो कि अपने परिवार के साथ स्वतंत्र नगर में रहता है, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। कपिल दहिया की कुछ दिन पहले ही इलाके के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी मामले में बदला लेने के चलते कपिल की हत्या की गई है।

 

दूसरा मामला : 30 वर्षीय सुनील मंडल घर के अंदर ही बेड पर मिला शव

 

बता दे कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के होलंबी कला इलाके से सामने आया है जो कि जहां पुलिस को जानकारी मिली है कि एक घर के अंदर बेड पर ही युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या की गई है, शख्स की पहचान 30 वर्षीय सुनील मंडल के तौर पर हुई है।

बता दे कि दोनों ही मामले में आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इन दोनों मामले का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया है जिन्होंने आरोपियों को ठिकाने पर छापेमारी की है लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप