दिल्ली पुलिस ने बिहार में मांगी माफी, पूर्णिया में गांव वालों ने बना लिया था बंधक

 पूर्णिया। पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदड़ी बाजार में गुरुवार (29 अगस्त) को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक घर में दिल्ली पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए घुस गई. दुष्कर्म के एक आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो घर के लोग सन्न रह गए। एक जवान पुलिस की वर्दी में था जबकि अन्य कुछ जवान सादे कपड़े में थे।
बताया जाता है कि जब दिल्ली पुलिस की टीम जब रेड करने के लिए पहुंची तो स्थानीय थाने को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस जबरन कृष्णा चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार करना चाहती थी जबकि उनके पास न कोई वारंट था और न ही कोई महिला पुलिस साथ में थी। पुलिस वाले अचानक घर में घुस गए और फिर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सभी पुलिस वालों को बंधक बना लिया।
उधर स्थानीय थाने को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह दिल्ली पुलिस के जवानों को वहां से छुड़ाकर थाना ले गई। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम ने परिवार वालों से लिखित रूप से माफी मांगी तो मामला शांत हुआ। हालांकि दिल्ली पुलिस के जवान ने बताया कि दुष्कर्म कांड के एक आरोपित विक्की ठाकुर को वह गिरफ्तार करने के लिए आई है। दिल्ली पुलिस का कहना था कि आरोपित युवक की ससुराल कसबा में है। वो कसबा में ही कहीं छुपा हुआ है। गलती से वो कृष्णा चौधरी के घर पहुंच गए।
इस मामले में पूर्णिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कसबा थाना अंतर्गत दिल्ली पुलिस ने एक केस के सिलसिले में छापेमारी की थी। गलतफहमी में किसी मिलते-जुलते शक्ल के एक व्यक्ति के घर पुलिस चली गई थी। हालांकि बाद में गांव वालों ने बताया और गांव वालों की मदद से ही सही आरोपित को पकड़ा गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!