बिहार में लुटेरों ने तो विधायक की पत्नी को भी नहीं बख्शा

 दिन दहाड़े गले से खींच लिया सोने का चेन

 पटना। बिहार में बदमाशों को किसी खौफ नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना में दिन-दहाड़े RJD के विधायक की पत्नी को निशाना बना लिया। विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव सुबह पटना के पॉश इलाके अटल पथ पर मॉर्निंग वॉक कर रहीं थी कि इसी दौरान बाइक पर दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन को छीन लिया। इस मामले में विधायक की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
रिंकी यादव ने सचिवालय थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी दौरान उन्होंने घटना की जानकारी दी। रिंकी यादव ने कहा कि मैं सुबह अटल पथ पर टहल रही थी। इसी दौरान न जाने कहां से 2 बदमाश बाइक से आए आए और गले में से सोने की चेन छपट कर भाग गए। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके गले पर खरोंच भी आई है। विधायक की पत्नी से लूट की घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं।
आगे रिंकी यादव ने कहा कि चेन की कीमत करीबन 70 से 80 हजार के बीच में होगी। पटना सुरक्षित तो है लेकिन बाहर में ये सब आवारा बच्चे रहते हैं तो क्या ही कर सकते हैं। विधायक की पत्नी रोजाना मॉर्निंग वॉक करने जाती है, ऐसे में आज भी वह रोजना की तरह टहलने के लिए निकली थीं।
मामले में पुलिस ने कहा कि बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। विधायक की पत्नी ने शिकायत दी है इस पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना आज सुबह 7 बजे की है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    • By TN15
    • July 13, 2026
    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    • By TN15
    • July 13, 2026
    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत