आरा : फाइलेरिया की दवा खाने से 39 स्कूली बच्चे हुए बीमार

 अस्पताल में भर्ती,  मची अफरातफरी

 आरा। बिहार के आरा में फाइलेरिया की दवा खाने से 39 बच्चे बीमार हो गए। सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गुरुवार को अभियान के तहत विद्यालयों में फाइलेरिया की दवा खिलानी थी। इसी क्रम में सुबह 12 बजे के करीब स्वास्थ्य विभाग की टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर फाइलेरिया की दवा खिलाने पहुंची। दवा खिलाने के कुछ ही देर बाद स्कूल के बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन सकते में आ गया। सभी बच्चों को आरा के सदर अस्पताल में लाया गया।
बताया जाता है कि फलेरिया की दवा खाने से करीब 50 बच्चे बीमार हो गए जिसके बाद करीब 39 बच्चों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर भोजपुर सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं, सभी इलाजरत बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ है।
वहीं, सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि फलेरिया अनमोलन अभियान के तहत जिले में एल्बेंडाजोल, डीईसी और फलेरिया की दवा दी जा रही थी। इसके तहत 27, 28 और 29 को हमारा प्रोग्राम था। हालांकि 14 से ही हमारा प्रोग्राम चल रहा है जिसमें हम लोग डोर टू डोर दवा खिला रहे थे उसके बाद एक एक दिन रेस्ट करके स्कूल में सभी को देना था। आखिरी दिन में आज दवा देने के बाद बच्चे बीमार हुए। इस मामले का हम लोग जांच करेंगे।
वहीं, दवा खाने के बाद बीमार पड़ी सातवीं की छात्रा ने बताया कि हम लोग को तीन दवा खिलाई गई उसके बाद सिर में दर्द शुरू हुआ और बीमार पड़ गए। वहीं, एक और लड़का ने बताया कि तीन दवा दी गई फिर सिर दर्द हुआ उसके बाद बुखार हो गया। वहीं, जानकारी के बाद आरा के सांसद सुदामा प्रसाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दवा खाने से बच्चे क्यों बीमार हुए? इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप