Delhi Municipal Corporation Election : मां-बाप ने छोड़ा तो गुरु ने पाला, शादियों में किया डांस, कौन है आप नेता बॉबी किन्नर ?

दिल्ली नगर निगम चुनाव की इकलौती ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर जीत चुकी हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सुल्तानपुरी अ वार्ड 43 से अपना प्रत्याशी बनाया था। दिल्ली के चुनावी इतिहास में पहली बार किसी किन्नर उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में आप से पले किसी राजनीतिक दल ने किसी ट्रांसजेंडर को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया था। बॉबी इससे पहले साल 2017 में निर्दलीय नगर निगम का चुनाव लड़ रही थीं पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं बॉबी ?

एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने वाली बॉबी का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्हें बचपन में बहुत परेशान किया जाता था। 14-15 साल की उम्र में उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के एक गुरु ने अपना लिया। आज सुल्तानपुर माजरा के निवासी बॉबी को प्यार से बॉबी डार्लिंग कहते हैं।
38 वर्षीय बॉबी ने बातचीत करते हुए कहा था कि मैंने अपने जीवन में अपमान का सामना किया है। लेकिन मैंने कभी सपना देखना नहीं छोड़ा। मुझे उम्मीद है कि मेरे जैसे ट्रांसजेंडर लोगों को एक दिन समाज में सम्मान जरूर मिलेगा। मुझे पता है कि ट्रांसजेंडर लोगों को अभी भी हेय दृष्टि से देखा जाता है। बहुत कुछ किया जाना है लेकिन यह पहला कदम है।

शादी में नाचती थी बॉबी

बॉबी पहले शादियों में डांस किया करती थीं। बाद में वह सामाजिक कायर्कर्ता बन गईं और अब राजनीति में अपनी राह बना रही हैं। अपने सफर को याद करते हुए बॉबी कहती हैं कि स्कूल में मुझे परेशान किया जाता था। मेरे माता-पिता मुझसे प्यार करते थे लेकिन वह भी समाज के दबाव में आ गये। जब मैं लगभग 14-15 साल की थी तो मुझे मेरे गुरु अपने पास ले आए। वह अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने मुझे रहने की जगह और प्यार दिया। मुझे अपने जैसे लोग मिले। मुझे घर जैसा महसूस हुआ।
शुरुआती दिनों में बॉबी शादियों और जन्मदिनों में नाचती गाती थीं। 21-22 साल की होने पर वह एक एनजीओ से जुड़ गईं। वहीं उन्होंने पढ़ना लिखना सीखा। यहीं से उनके सामाजिक कार्यकर्ता बनने की शुरुआत हुई। वह वंचित बच्चों और ट्रांजेंर्ड्स के लिए काम करने लगीं।
सुल्तानपुर इलाके में हुआ जन्म
बॉबी का जन्म और पालन पोषण सुल्तानपुर इलाके में हुआ था। वह अब भी अपनी मां से संपर्म में हैं। वह कहती हैं कि मेरी मां ने हमेशा मुझसे प्यार किया और अब भी करती हैं। मेरा एक छोटा भाई है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। मेरे पिता एक छोटा ढाबा चलाया करते थे। अब वह नहीं रहे। मेरी मां ने छोटे मोटे काम करके हमारा पालन पोषण किया था। मैं अभ भी उनसे मिलती हूं और उनके साथ समय बिताती हूं।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • August 19, 2026
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला