केजरीवाल के पास अपने को साबित करने कर दिल्ली एमसीडी उपचुनाव अच्छा मौका 

आम आदमी पार्टी के लिए अपने को साबित करने के लिए दिल्ली एमसीडी उपचुनाव एक अच्छा मौका है। 12 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी  दिल्ली में यह संदेश दे सकती है कि बीजेपी ने जनता को भ्रमित कर विधानसभा चुनाव जीता है। अभी भी लोगों को आम आदमी पार्टी पर विश्वास है।

दरअसल आम आदमी पार्टी ने अन्ना आंदोलन के दम पर पर दिल्ली को कब्जाया। पानी और बिजली फ्री कर गरीब हितैषी होने का संदेश दिया। केजरीवाल को गुमान था कि अब दिल्ली में उसे कोई हराने वाला नहीं है। गत विधानसभा चुनाव में वह खुद भी हारे और पार्टी भी। बीजेपी ने केजरीवाल को उसके ही दांव से चित कर दिया। मतलब फ्री की योजनाओं का बीजेपी ने केजरीवाल से भी बढ़कर ऐलान कर दिया।
केजरीवाल यह भूल गए थे कि जिस दिल्ली की जनता को वह फ्री की योजनाओं के नाम पर बरगला रहे थे उस जनता को अब बीजेपी ने बरगला दिया। एमसीडी उप चुनाव में यदि केजरीवाल अपनी सीटें बचाते हुए बीजेपी की सीटों पर भी अपनी पार्टी को जिता ले गए तो वह बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।
ऐसे ही बीजेपी का प्रयास होगा कि अपनी सीटों के साथ ही वह आम आदमी पार्टी की सीटें भी कब्जा ले। ऐसा करने में यदि बीजेपी सफल हुई तो वह आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर भी दबाव बना लेगी। दरअसल विधानसभा चुनाव हारने के बाद केजरीवाल को सदमे से निकलने में बहुत समय लगा था। गुजरात में कुछ सीटें जीतने के बाद थोड़ी ऑक्सीजन उनको मिली थी। फिर भी वह दिल्ली में अब  खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। यदि यह उपचुनाव उन्होंने जीत लिया तो वह दिल्ली में दहाड़ने लगेंगे।
  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “