Delhi Kanjhawala Case : एक लड़की से झगड़ते हुए होटल से निकली थीं अंजली

Delhi Girl Accident : होटल में दोनों में हुए हुआ था जमकर झगड़ा, दोनों झगड़ते हुए स्कूटी पर बैठकर चली गई थीं, मैनेजर ने कहा-होटल में लड़कियों के साथ थे 4-5 युवक, होटल में लगातार आती रही हैं ये लड़कियां

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के दौरान देर रात कंझावला में हुई वारदात में एक लड़की को कार से १० से 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। इस वारदात में लड़की की मौत हो गई है। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अंजली के साथ स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी और उसे भी चोट लगी है लेकिन वह वहां से भाग गई थी। मामले में होटल मैनेजर ने चौंकाने वाला दावा किया है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई घटना

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वादात के वक्त अंजली के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी। दिल्ली पुलिस ने कहा, जब उन्होंने अंजली के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेले नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। वह घायल हो गई थी और मौके से भाग निकली थी पर अंजली का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे घसीटा गया। इस घटना से जुड़ा उस रात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में अंजली अपनी दोस्त के साथ होटल से निकल रही है और दोनों लड़कियां स्कूटी पर बैठ रही हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि जिस लड़की को चोट लगी है, उसने भी कुछ दूर तक स्कूटी चलाई थी। बाद में अंजली स्कूटी चलाने लगी थी।

 

दोनों लड़कियों का हुआ था झगड़ा

वहीं जिस होटल में लड़की गई थी, उसके मैनेजर ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए बताया कि लड़की के साथ ५-७ लोग और थे। दोनों लड़कियों के बीच कहासुनी हुई थी। मैनेजर ने कहा कि दोनों लड़कियां पहले भी होटल आती रही हंै और जब दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ तो दोनों को नीचे भेज दिया गया था।
होटल मैनेजर ने कहा, वे दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत, फिर वे नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे तब वह लड़ रही थीं तो आसपास वालों ने भी उन्हें रोका, जिसके बाद वे स्कूटी पर बैठकर चली गईं। कंझावला थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक मामले के बाद पुलिस ने कार सवार ५ युवकों की गिरफ्तारी के बाद इसे प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट कहा है। वहीं जान गंवाने वाली स्कूटी सवार लड़की के परिवार वालों ने इस मामले में आपराधिक घटना की आशंका जताते हुए गहन जांच की मांग की है।

  • Related Posts

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

    Continue reading
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    दिल्ली में सोमवार (15 जून) की दोपहर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

    • By TN15
    • June 16, 2026
    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान