Noida News : दलित शोषण मुक्ति मंच व सीटू कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले को किया याद, मनाई जयंती

नोएडा। नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेरणा एवं देश की पहली महिला शिक्षिका महान समाजसेवीका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती दलित शोषण मुक्ति मंच और सीटू के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर मनाई और उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बोलते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले मजबूत इरादों वाली महिला थी उनका जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ कम उम्र में शादी के बाद खुद शिक्षा ग्रहण कर महिला अधिकारों के लिए रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर आंदोलन खड़ा किया जबरदस्त सामाजिक विरोध के बावजूद उन्होंने विधवा विवाह, छुआछूत का विरोध, दलित और महिलाओं की मुक्ति के लिए मिशन चलाया।


सीटू नेता राम स्वारथ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने वर्ष 1848 महाराष्ट्र के पुणे शहर में देश के पहले महिला स्कूल की स्थापना की थी वे जब लड़कियों की पढ़ाने के लिए जाती थी तो रास्ते में रूढ़िवादी लोग उन पर गंदगी और कीचड़ फेंकते थे सावित्रीबाई फुले अपने थैले में एक साड़ी लेकर चलती थी ताकि गंदी होने पर स्कूल में जाकर बदल सके। दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा के सचिव भीखू प्रसाद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षा की देवी थी उन्होंने जो अलख जगाई उसका ही नतीजा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से कार्य कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी तरह सीपीएम नेता हरकिशन सिंह, सीटू जिला महासचिव रामसागर ने उन्हें याद करते हुए शिक्षा के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया।

  • Related Posts

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading
    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार