दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोविड मामलों के बीच अंबेडकर पर शो स्थगित किया

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बी.आर. अंबेडकर के जीवन पर आधारित शो को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया है। शो का आयोजन 5 जनवरी को होना था।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “दिल्ली सरकार ने 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर एक भव्य शो की योजना बनाई थी। हालांकि, बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुएं इस शो को स्थगित किया जा रहा है। जैसे ही स्थिति में सुधार होगा, हम एक नई तारीख की घोषणा करेंगे।”

6 दिसंबर को एक डिजिटल प्रेस वार्ता के दौरान शो के बारे में घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा था, “बी.आर. अंबेडकर की शिक्षाओं को फैलाने और उनके प्रेरक जीवन के बारे में सभी को बताने के लिए, दिल्ली सरकार 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक मेगा नाटक का आयोजन करेगी।”

राष्ट्रीय राजधानी में नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रकोप के बाद से ताजा कोविड -19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी गई है।

दिल्ली में रविवार को 249 नए मामले सामने आए, जो 13 जून के बाद सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड पॉजिटिविटी दर भी 0.43 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो नौ जून के बाद सबसे अधिक है।

Related Posts

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

Continue reading
काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात