दिल्ली में ओमिक्रॉन संदिग्धों की संख्या 37 हुई, 28 के टेस्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में अब तक कुल 37 ओमिक्रॉन वेरिएंट के संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। हालांकि, कुल 28 व्यक्तियों का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है। अब तक 37 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 28 का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है।

उन्होंने बताया कि सभी 28 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 17 रिपोर्ट में से केवल एक ओमिक्रॉन वैरिएंट से पॉजिटिव आया है, बाकी केवल कोविड पॉजिटिव हैं, लेकिन ओमिक्रॉन टेस्ट निगेटिव है।

दिल्ली में कोविड की स्थिति पर उन्होंने कहा कि “रोजाना 50 से 60 मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी के आसपास बनी हुई है। अगर पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, तो हम शहर में ग्रेडेड रिस्पांस प्रोग्राम लागू करेंगे।”

जैन ने केंद्र से शहर में ओमिक्रॉन के डर के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने की आरडीए डॉक्टरों की मांग को स्वीकार करने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, “अगर यह तीसरा कोविड लहर आता है, तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। बेड, ऑक्सीजन और दवा की कोई कमी महसूस नहीं होगी, लेकिन मैं सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील करूंगा, जो कि महामारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

Related Posts

सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

Continue reading
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए