Delhi Excise Policy : बीजेपी ने कहा- तिहाड़ में होंगे केजरीवाल के मंत्री

Delhi Excise Policy : केजरीवाल ने कहा- तुम सावरकर की औलाद हो, हमें जेल जाने से डर नहीं लगता

दिल्ली में अब नई शराब नीति को लेकर बीजेपी और आप आमने-सामने आ गये हैं। केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि नई एक्साइज पॉलिसी के तहत घोटाले किये गये हैं, अब इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश एलजी ने कर दी है। एलजी के इस फैसले के बाद से बीजेपी, आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि जल्द ही केजरीवाल के मंत्री तिहाड़ में होंगे। केजरीवाल सरकार ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी पर जमकर पलट वार किया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले सावरकर की औलाद हैं, आम आदमी पार्टी के नेता जेल जाने से नहीं डरते हैं।
बीजेपी ने कहा बीजेपी के नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार कट्टर बेईमान सरकार है। यह शिकायत मैंने सीबीआई को एलजी को एक्साइज पॉलिसी के ऊपर दी थी। आज गवर्नर साहब ने जो सीबीआई जांच की सिफारिश की है, उसके लिए मैं बधाई देता हूं। केजरीवाल के मंत्री और जिन-जिन लोगों ने पैसा लिया था, वे लोग बहुत जल्द तिहाड़ जेल में होंगे। केजरीवाल ने कहा एलजी के आदेश के बाद खुद सीएम केजरीवाल मैदान में उतरे और सिलसिलेवार तरीके से बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआई जल्द ही एक फर्जी केस में सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाली है। मनीष एक कट्टर ईमानदार आदमी हैं, जिन पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं अब देश में नया सिस्टम लागू हो गया है। पहले तय किया जाता है किसे जेल भेजना है। फिर उसके खिलाफ फर्जी केस बनाया जाता है। जेल जाने की बात का लेकर केजरीवाल ने बीजेपी को सावरकर की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि तुम्हे जेल से डर लगता होगा। तुम लोग सावरकर की औलाद हो, जिसने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हमें जेल से डर नहीं लगता। हम भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से मना कर दिया था और फांसी पर लटक गये।
  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप