Protest at Jantar Mantar : जंतर-मंतर नई दिल्ली पर अधिकार महापड़ाव शुरू

नई दिल्ली/नोएडा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को श्रमिक के रूप में मान्यता देने, न्यूनतम वेतन का अधिकार, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन अधिकार जैसी कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स फेडरेशन सम्बध्द सी.आई. टी.यू. के आव्हान पर 26 जुलाई 2022 को प्रातः 10:00 बजे से जंतर- मंतर नई दिल्ली पर केरल, कर्नाटक, जम्मू- कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आंगनवाड़ी कर्मियों ने चार दिवसीय आंगनवाड़ी अधिकार महापडा़व शुरू कर दिया है।
महापड़ाव को सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड तपन सेन, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र गौड, महासचिव अनुराग सक्सेना, आंगनवाड़ी कर्मियों की राष्ट्रीय नेता ए आर सिंधु सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकारो की श्रमिक विरोधी नीतियों को रेखांकित किया। आंगनवाड़ी अधिकार महापड़ाव की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि अपने हक अधिकारियों को हासिल करने के लिए देश के कोने-कोने से आंगनवाड़ी कर्मियों ने आज से जंतर-मंतर पर महापड़ाव शुरू किया है जो 29 जुलाई तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए जिन आंगनवाड़ी कर्मियों से पूरा काम सरकारें लेती है लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं देती है। वेतन के नाम पर कुछ मानदेय दिया जाता है जो नाकाफी है, देखा जाए तो सरकार की गलत नीतियों के कारण आंगनवाड़ी खुद कुपोषण की शिकार है और इस नाइंसाफी के खिलाफ अगर वें आवाज उठाती हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता है जिसका ताजा उदाहरण हरियाणा और दिल्ली में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि शोषण के खत्म होने तक और आंगनवाड़ी कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा मिलने तक सीटू का संघर्ष जारी रहेगा।
  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश