Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने किया भंडारे का आयोजन 

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर मंदिर का निर्माण कराया जिसमें देवी देवताओं की स्थापना का कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था जिसका गुरुवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर  रणविजय सिंह जी की उपस्थिति में विधि विधान के साथ समापन किया गया।

समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री रणविजय सिंह का ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में टीम की वरिष्ठ पदाधिकारी मंजू शर्मा, आशा गुप्ता, अमित आदि ने फूलों का गुलदस्ता देकर शॉल उड़ाकर उन्हें सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने दीदी की रसोई ट्रस्ट की टीम के सामाजिक कार्यों व जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सराहना किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है तथा हमारी संस्था द्वारा रोज अलग-अलग स्थानों पर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया जाता है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा उक्त कार्य में सहयोग करने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य का ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने सभी का स्वागत सम्मान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप