भारतीय सोशलिस्ट मंच की बैठक में लिया जाति धर्म और वंशवाद की राजनीति का विरोध करने का निर्णय 

भाईचारे के सन्देश के साथ सद्भावना कार्यक्रम करने पर दिया जोर 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 11 स्थित भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय पर संगठन के कार्यक्रमों को लेकर विचार मंथन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक आदित्य कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को देश के लिए घातक बताते हुए देश में नया नेतृत्व तैयार करने की बात जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जाति और धर्म के नाम पर समाज में पैदा की जा रही नफरत के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए भाईचारे और सद्भावना पर आधारित कार्यक्रम जगह जगह किए जाएंगे। बैठक में यह बात उभर कर सामने आई कि देश में सत्ता के लिए राजनीतिक दल युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सत्ता के लिए जातिवाद और धर्मवाद का जहर घोल रहे हैं। समाजवाद का राग अलापने वाले संगठन विचारधारा से भटककर पूंजीवाद को अपनाने लगे हैं। कोई दल नेतृत्व तैयार करने को तैयार नहीं। देश में गिने चुने परिवारों ने राजनीति को कब्जाया हुआ है। इन परिवारों के चंगुल से देश की राजनीति को छोड़कर आम युवाओं को नेतृत्व सौंपने की बात की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि गांव देहात के युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। वक्ताओं ने कहां कि राजनीतिक दल सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। युवाओं को जाति धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, महासचिव मोहसिन सैफी के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप