DCW Chief Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल का MCD को अल्टीमेटम, हफ्तेभर में सफाई नहीं हुई तो झुग्गियों में रहेंगी DCW चीफ

अगर हफ्ते भर में सफाई नहीं हुई तो मैं झुग्गी में जाकर जनता के साथ रहूंगी और खुद टॉयलेट का सफाई करवाउंगी.

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने पब्लिक टॉयलेट्स (Public Toilets) में बेशुमार गंदगी को देखते हुए एमसीडी के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. नरेला के ​झुग्गियों में पब्लिक टॉयलेट्स के बुरे हाल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने एमसीडी अधिकारियों को अल्टीमेटम देते कहा कि अगर हफ्ते भर में सफाई नहीं हुई तो मैं झुग्गी में जाकर जनता के साथ रहूंगी और खुद टॉयलेट का सफाई करवाउंगी.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल लगातार झुग्गियों में स्थित पब्लिक टॉयलेट्स की स्थिति को जानने के लिए आन स्पॉट दौरा कर रही हैं. अधिकांश स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट इलाके में MCD शौचालयों का हाल देखकर वो अचंभित हैं. उन्हें ऐसा लग रहा है कि दिल्ली सरकार के होते हुए पब्लिक टॉयलेट्स का ये हाल कैसे हो सकता है. यही वजह है कि वो अलग-अलग एरिया में जाकर एमसीडी द्वारा संचालित पब्लिक टॉयलेट्स का निरीक्षण कर रही हैं.

 

MCD अधिकारियों को किया तलब

इसी क्रम में वह नरेला इलाके में स्थित MCD शौचालयों का जायजा लेने पहुंची थीं. उनका कहना है कि छोटी-छोटी बच्चियां ऐसे शौचालयों में जाने को मजबूर हैं. ये अधिकारी जनता के टैक्स से मोटी तनसख्वाह लेते हैं और जनता को मरने के लिए छोड़ देते हैं. बुधवार को नरेला स्थित झुग्गियों में पब्लिक टॉयलेटृस का बुरा हाल देखने के बाद एमसीडी अधिकारियों को अपने दफ्तर में तलब कर लिया है. उन्होंने कहा कि अब नए सिरे से एमसीडी के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. इतना ही नहीं, उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर टॉयलेट्स के हालात नहीं सुधरे तो वह खुद झुग्गियों में जाकर रहेंगी और लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलवाएंगी.

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा