दरभंगा : किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, गौड़ा बौराम प्रखंड के 107 स्कूल बंद

 दरभंगा। जिले में बाढ़ के पानी से घिरे इलाके में फंसे लोगों के लिए दरभंगा डीएम चारो प्रखंड के 39 स्थानों पर सामुदायिक किचेन चलवाकर खाने की व्यवस्था करवाई है। डीएम ने कहा कि दरभंगा जिले के चार प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनकी सुविधा के लिए बांध पर जेनरेटर से बिजली की व्यवस्था की गई है।
जिन इलाकों में जेनरेटर से बिजली नहीं जा रही है, वहां बिजली के पोल पर सोलर लाइट लगवाया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाके में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से किरतपुर प्रखंड में दो हजार फूड पैकेट का ड्रॉपिंग करवाया गया है। वहीं अब किसी व्यक्ति को रेस्क्यू करने की आवश्यकता नहीं रह गई है।
डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने बाढ़ से घिरे चारो प्रखंड किरतपुर, घनश्यामपुर, बिरौल कुशेस्वरस्थान इलाके बाढ़ से घिरे कुल 107 स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।
जिले में कोसी नदी के साथ कमला बलान नदी में भी उफान बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों की खिड़की से ऊपर पानी गुजर रहा है जबकि स्कूल जाने वाले रास्ते का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के 54, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 37 घनश्यामपुर प्रखंड के 8, गौड़ा बौराम प्रखंड के 08, प्रखंड के कुल 107 स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों के शिक्षकों को डीएम के निर्देश पर बाढ़ से जुड़े कार्यो में लगाया गया है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    • By TN15
    • June 23, 2026
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप