क्रैश लैंडिंग के बाद सेल्फी लेने वालों की मौज

 हेलिकॉप्टर पर फोटो खींचाने का मजा ही कुछ और है!

दीपक/शालिनी

मुजफ्फरपुर। बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत बचाव के दौरान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात ये है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे चारों जवान सुरक्षित हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। मगर, इस बीच पानी में डूबे हेलिकॉप्टर से पर फोटो खींचाने वालों की मौज रही। अलग-अलग एंगल से सेल्फी लेते रहे। ये तब तक चलता रहा, जब तक की दूसरे हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स और पुलिस के जवान नहीं आ गए।
बिहार के मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के देसी बाजार में हादसा हुआ। पूरा हेलिकॉटर खेत में भरे पानी में डूब गया। उसका उपरी हिस्सा दिख रहा है। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करने के बाद सीतामढ़ी की तरफ लौट रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट सहित दो वायु सेनाकर्मी भी सवार थे। वो सभी सुरक्षित हैं। इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला। जहां यह हादसा हुआ है, वो जगह चौतरफा पानी से घिरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से हटाया। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में आए लोग बची हुई राहत सामग्री अपने साथ लेकर चले गए।
नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद बिहार इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ग्रस्त है। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सभी चार लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर और स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

  • Related Posts

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading
    EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, ‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने…’
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज (मंगलवार) प्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- ‘जनता की डिमांड…’

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!