खतरनाक सांप का मुंह दबोच कर ले गया अस्पताल, सन्न रह गए डॉक्टर

 रसेल वाइपर ने डंसा तो तुरंत मारा झपट्टा

 भागलपुर। बिहार के भागलपुर में रसेल वाइपर सांप लगातार सामने आ रहे हैं। एशिया का यह सबसे खतरनाक सांप है और पिछले कुछ सालों से भागलपुर में ये कभी किसी के घर में तो कभी हॉस्टल में अपना बसेरा बनाए मिला है। सैकड़ों रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया जा चुका है। इस बीच मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया जब एक व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डंस लिया तो उसने उस खतरनाक सांप का मुंह दबोच लिया।इतना ही नहीं, वह सांप को हाथ में लेकर ही अस्पताल जा पहुंचा। हाथ में सांप देखते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सांप अगर शख्स की पकड़ से बाहर निकलता तो अस्पताल में कहीं भी वो छिप सकता था।
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर है। इससे भागलपुर में गंगा किनारे बसे लोगों खासे परेशान है। मंगलवार रात में भी एक व्यक्ति इस सांप का शिकार हुए। सांप ने जब मीराचक के प्रकाश मंडल को काट लिया, तो वह उसको पकड़कर सीधे मायागंज अस्पताल पहुंच गया। लुंगी-गंजी पहने वह एक हाथ में सांप का मुंह दबाए अस्पताल पहुंचे, तो यह देख वहां अफरातफरी मच गई।
लोग क्या, वहां मौजूद डॉक्टर भी उसके करीब नहीं आये।
वह काफी देर तक हाथ में सांप को पकड़े इमरजेंसी वार्ड की गली में प्रकाश खड़ा रहा। उसके साथ आये व्यक्ति भी प्रकाश को संभालते नजर आए। डॉक्टर ने कहा कि इलाज करना मुश्किल होगा, जबतक कि सांप हटाया नहीं जाता है। वहीं, कुछ लोग यह कह रहे थ कि देखिएगा… कहीं हाथ से सांप छूट न जाये।
दरअसल, सांप जिंदा था और उसका वह मुंह दबोचकर पकड़ा था। काफी देर बीत जाने के बाद वह व्यक्ति धीरे से नीचे बैठा और सांप को पकड़े हुए ही जमीन पर लेट गया। किसी तरह से उनके हाथ से सांप छुड़ाकर बंद किया, तो प्रकाश का इलाज शुरू हो सका। रात करीब 12 बजे तक उसका इलाज चल रहा था। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही थी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे