अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती, अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की ली जान

 पटना। राजधानी में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। अपराधियों ने सबेरे सबेरे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया है। सौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। स्थानीय निवासी वीरेंद्र बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीरेंद्र बिंद शौच के लिए गए थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर और बांह में लगी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
धनरूआ थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरेंद्र बिंद का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके खिलाफ पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज थे। 2018 में जेल जा चुके वीरेंद्र बिंद छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!