भाकपा माले ने जुलूस निकालकर बजट की प्रति जलाई

ताजपुर/समस्तीपुर। भाकपा माले के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत शुक्रवार को जुलूस निकालकर बजट का प्रति जलाया‌। इससे पूर्व झंडा, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण के पश्चात पुनः गांधी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, जवाहर सिंह, सुखदेव सिंह, रवींद्र शर्मा, सुनील शर्मा, संजय कुमार, उपेंद्र शर्मा, मकसुदन सिंह, मो० सयूम आदि ने सभा को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू के डबल इंजन सरकार के बजट में जनता के बुनियादी सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी, बिजली सड़क, महंगाई, बेरोजगारी के सवाल पर बजट में चुपी साध लिया गया है। बजट में भारी कटौती किया गया है। वहीं बिहार में संघर्षरत तबका आशा, रसोईया, सेविका- सहायिका, कुरियर, ममता, जीविका, सफाईकर्मी, अनुरक्षक, विद्यालय प्रहरी आदि के मांगों को अनसुना कर दिया गया है। उन्होंने आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे लाखों-लाख स्कीम वर्कर को सेवा स्थाई करने और प्रतिमाह 26 हजार रुपए मानदेय भुगतान करने की मांग किया। माले नेता ने कहा कि भाकपा माले के विधायक दल जनविरेधी बजट और बढते आपराध, महिलाओं, बच्ची के साथ दुष्कर्म- हत्या के खिलाफ विधानसभा में विरोध की आवाज बुलंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर सड़क पर भाकपा माले आन्दोलन कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से जुड़ी महिलाओं का कर्ज माफ करने, 95 लाख गरीब परिवारों को स्वरोजगार योजनानुसार 2-2 लाख रुपए देने और जमीन-आवास उपलब्ध कराने, खूनचूसक स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिल माफ करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने थूककांड के आरोपी ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार को स्थानांतरित करने की मांग की।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार