गोरौल के मध्य विद्यालय चकव्यास में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम आयोजित

 बीईओ ने छात्रों को किया प्रेरित

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु | गोरौल नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय चकव्यास में वार्षिक परीक्षा को लेकर “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सुशील कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बाल संसद की प्रधानमंत्री सीता कुमारी ने बीईओ का कला समेकित अधिगम निर्मित मुकुट और गमछा पहनाकर स्वागत किया।

छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा देने की दी सलाह:

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा,
“परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का भय मन में न रखें। परीक्षा में वही प्रश्न पूछे जाते हैं, जो आपने विद्यालय में पढ़े होते हैं। जीवन का हर क्षण एक परीक्षा की तरह होता है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।”उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

बिहार दिवस को लेकर हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित:

बिहार दिवस के पूर्व विद्यालय में विभागीय आदेशानुसार क्विज, गणित ओलंपियाड और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बीईओ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

शिक्षकों ने भी दिया परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन:

विद्यालय के शिक्षक शिशुपाल सुंदरम ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,
“करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान”।

इसके अलावा, दीप्ति कुमारी, राजेश रंजन, सारिका सिंह, प्रियंका कुमारी, रुपसी प्रिया, खुशबू कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने भी परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उपस्थित लोग:

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने परीक्षा को लेकर छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!