गरीबों के हक की लड़ाई में भाकपा-माले का प्रदर्शन

अंचल कार्यालय पर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन

पूसा (समस्तीपुर)। पूसा प्रखंड में गरीबों को 72 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने और अंचल कार्यालय में जमा किए गए आय प्रमाण पत्र के आवेदनों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर से जुलूस निकालकर अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन “घेरा डालो-डेरा डालो” धरना पर बैठ गए। इस आंदोलन का नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि गरीबों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के लिए सरकार का प्रयास नाकाफी है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि 72 हजार रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जिससे गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गरीबों को आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
सैकड़ों लोगों की भागीदारी
इस प्रदर्शन और धरने में जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार, रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, भाग्यनारायण राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिनमें अमृता देवी, रेखा देवी, मनोकामना देवी, रिंकु देवी, सरिता देवी, और प्रमिला देवी समेत अन्य शामिल थीं।
भाकपा-माले ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?