भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे की दिल्ली में समन्वयक ताशी दीकी से सौजन्य मुलाकात

तिब्बती झंड़े कों खादी में बनाने का दिया सुझाव

रीवा 4 दिसम्बर। भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे ने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार 28 नवंबर को भारत तिब्बत समन्वय केंद्र के कार्यालय लाजपत नगर में समन्वयक ताशी दीकी एवं उनके सहयोगियों कार्यक्रम अधिकारी नवांग छोडेंन, संसदीय समन्वयक फुंसोक ग्यासो, लेखपाल मिग्मार चमचों , जयोन्ती एवं आमिर प्रधान से सौजन्य मुलाकात की । उनके साथ शेषमणि शुक्ला रीवा भी थे। तिब्बती परंपरा अनुसार उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा जी का मढ़ा हुआ चित्र श्री खरे को भेंट किया गया।

भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री खरे ने मध्य पश्चिम क्षेत्र के राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र गोवा और छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में समन्वयक ताशी दीकी से चर्चा की। अगस्त 2024 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संपन्न हुई मध्य पश्चिम क्षेत्र की बैठक के बारे में चर्चा करते हुए मध्य पश्चिम क्षेत्र के राज्यों के बारे में भी जानकारी दी। श्री खरे ने समन्वयक ताशी दीकी को सुझाव दिया कि जिस तरह भारत का राष्ट्रीय ध्वज खादी का है इसी तरह से तिब्बत का राष्ट्रीय ध्वज भी खादी से बनाया जाए। खादी सिर्फ स्वदेशी आंदोलन ही नहीं , आजादी के आंदोलन का भी मंत्र है। श्री खरे ने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय केंद्र में उन्होंने काफी अपनापन महसूस किया जिसके लिए समन्वयक ताशी दीकी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया । उन्होंने समन्वयक ताशी दीकी को भारत तिब्बत मैत्री संघ के रीवा कार्यक्रम के संबंध में आमंत्रित किया है जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।

  • Related Posts

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित