सब डिवीजनों पर विरोध प्रदर्शन किया

इंद्री(सुनील शर्मा)। चंडीगढ़ बिजली विभाग का निजीकरण करने के विरोध में इलैक्ट्रिसिटी एम्प्लाय फैडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज पूरे देश में आल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन से संबंधित सभी कर्मचारीयों ने सभी सब डिवीजनों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के चलते इंद्री के बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान मुनीश कांबोज ने और संचालन सब यूनिट सचिव संजीव मालिक ने किया। इस मौके पर आल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह,यूनिट न 1 के सचिव व ब्लॉक प्रधान शंटी कांबोज मुख्य रूप से मौजूद रहे । कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मलकीत सिंह व शंटी कांबोज ने बताया कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ बिजली विभाग को उनके हाथों में सौंपा जा रहा है जिसका पूरे देश के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मुनाफे में होने के बावजूद भी विभाग का निजीकरण किया जा रहा है । निजीकरण होने से आम जनता को बिजली महंगी मिलेगी जिससे बिजली गरीब परिवारों की पहुंच से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों पर मिलने वाली बिजली पर सब्सिडी खत्म हो जाएगी और मंहगाई बढ़ेगी। धीरे धीरे सभी सरकारी विभागों का निजीकरण होगा ओर सरकारी नौकरी खत्म हो जाएगी । उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण का फैसला वापिस नहीं लिया गया तो इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉय फेडरेशन ऑफ इंडिया का जो भी आगामी फैसला होगा चाहे वह हड़ताल का हो इंद्री सब डिवीजन का एक एक कर्मचारी उस पर खरा उतरेगा । इस मौके पर अरुण, प्रिंस, अमन, बिरजू ,रविन्द्र ,राजेश, विनोद कैशियर, संजीव,अमित, राकेश,मोहन, विजय, विकास आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप