देश की जानी-मानी कंपनी बिहटा में लगाने जा रही बड़ी फैक्ट्री

 525 लोगों को मिलेगा रोजगार

 पटना। एनडीए की नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर से बड़े-बड़े उद्योगपति आने शुरू हो गए हैं. देश की जानी-मानी बिस्कुट कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज पटना से सटे बिहटा के सिकंदरपुर में बेकरी फैक्ट्री लगाने जा रही है. बिहार कैबिनेट ने 236 करोड़ 59,20000 रू के निजी पूंजी निवेश पर वित्तीय प्रोत्साहन की स्वीकृति दी है. आज 14 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक में उद्योग विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई.
मेसर्स ब्रिटानिया इंडस्ट्री लिमिटेड सिकंदरपुर औद्योगिक पार्क में बेकरी फैक्ट्री लगाने जा रही है. राज्य सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है. 6250 एमटीपीएस क्षमता की स्थापित होने वाली बेकरी प्रोडक्शन उत्पादन इकाई के लिए 236 करोड़ 59 लाख ₹20000 का निजी निजी पूंजी निवेश होगा. इसके लिए वित्तीय प्रोत्साहन की स्वीकृति दी गई है. इकाई की स्थापना होने पर निवेश के साथ-साथ कुल 525 कुशल एवं अकुशल कामगारों को रोजगार मिल सकेगा.
बता दें, 5 जुलाई 2024 को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबन्धक (कमर्शियल सप्लाई चेन) ललित सिंह मांगलिया ने बिहार आकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की थी. उद्योग सह पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया था कि पटना स्थित मेरे सरकारी आवास पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबन्धक (कमर्शियल-सप्लाई चेन) ललित सिंह मांगलिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई। इस दौरान ब्रिटानिया द्वारा बिहटा में स्थापित इकाई के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आने वाले समय में ब्रिटानिया के बिहार में विस्तार को लेकर भी विमर्श हुआ । तब उद्योग मंत्री ने कहा था कि मैंने उद्योग विभाग की तरफ से उन्हें हरसम्भव सहायता को लेकर आश्वस्त किया है, जिससे ब्रिटानिया बिहार में निवेश बढ़ा सकें तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक