नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग कैंसिल, शिक्षा विभाग ने तीज पर्व को देखते हुए बदली तारीख

 पटना। बिहार में नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग अब 13 सितंबर को होगी। पहले यह 6 सितंबर को होनी थी। लेकिन तीज त्यौहार के कारण शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की तारीख बदल दी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। ध्यान रहे कि बिहार में नियोजित शिक्षक जिन्होंने सक्षमता परीक्षा को पास कर लिया है। उनकी काउंसलिंग लगातार चल रही है। नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद अब पूरी तरह राज्यकर्मी हो जाएंगे। हालांकि, लाखों शिक्षकों ने इस परीक्षा को देना जरूरी नहीं समझा है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, काउंसलिंग की निगरानी मुख्यालय स्तर पर हो रही है। काउंसलिंग में ज्यादातर महिला शिक्षक शामिल होंगी। इसलिए तीज के कारण काउंसलिंग की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। चूंकि काउंसलिंग में महिला शिक्षकों की संख्या काफी है, जिसकी वजह से काउंसिलिंग की तिथि में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। विभाग के मुताबिक ज्यादा महिलाओं ने सक्षमता परीक्षा पास किया है। इस दौरान उनका एक पर्व तीज आ रहा है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होगी। इस बात को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है।
नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग 13 सितंबर तक चलेगी। सक्षमता परीक्षा पास करने वाले करीब 1 लाख 87 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग हो रही है। इनमें से अभी भी लगभग 42 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग बाकी है। ध्यान रहे कि बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी की दर्जा देने की लगातार मांग को देखते हुए बिहार सरकार ने एक छोटी सी परीक्षा लेकर उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का वादा किया था। इस बीच कई शिक्षकों ने इस परीक्षा का विरोध किया था। वे आज भी परीक्षा देने के लिए राजी नहीं हैं। कई शिक्षकों ने परीक्षा दी है। जिसकी काउंसलिंग की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम